बच्चों को शिक्षा के अधिकार से न होने दें वंचित
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बदायूँ। स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में जागरूकता रैली व घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पढ़ेंगे पढ़ाएंगे-उन्नत देश बनाएंगे आदि नारा बुलंद किया गया।
स्कूलों के छात्राओं व शिक्षकों ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। प्राथमिक विद्यालयों से स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई। गांव के विभिन्न बस्तियों में भ्रमण करते हुए बच्चों ने विभिन्न नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने कहा कि अपने अभिभावक होने के कर्तव्य का निर्वहन करें। बच्चों को उनके शिक्षा के अधिकार से वंचित न होने दें।
शैक्षिक सत्र 2022-23 में स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत 434670 नामांकन का कुल लक्ष्य है तथा नवीन नामांकन का लक्ष्य 78110 है। 20 अप्रैल तक कक्षा एक के 1153, कक्षा दो से पांच तक 127 तथा कक्षा छः से आठ तक 517 सहित कुल 20600 नवीन नामांकन हुए हैं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

