जैदपुर में न्याय के लिए भटक रही अबला नारी,
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
विपक्षी दे रहे हैं मददगारों को फंसाने की धमकी
बाराबंकी। एक तरफ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ महिला उत्पीडन रोकने के लिए पीड़ितों के लिए थाने पर ही न्याय दिलाने के लिए सभी थानों पर महिला डिक्स बनाए हैं पीड़िता को बैठने व शीतल जल पीने के लिए उपलब्ध कराने का आदेश दिया है वहीं जैदपुर में न्याय पाने के लिए थाने के चक्कर लगा रही है अबला नारी, वहीं विपक्षी मददगारों पर दबाव के लिए दे रहे हैं झूठे प्रार्थना पत्र।
प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र में रेशमा बानो पुत्री हाफिज मोहम्मद हुसैन निवासी बड़ी बाजार कस्बा व थाना जैदपुर, जिला बाराबंकी ने बताया कि मैं ही अपने बूढ़े मां बाप की सेवा करती हूं, अन्य कोई मां बाप की देखभाल नहीं करता है। मेरी की सेवा से खुश होकर मेरे पिता ने अपना मकान मेरे हक में रजिस्टर्ड कर दिया है, जिसको लेकर मेरे भाई अतीक, चांद बाबू रंजिश मानते हैं। इसी कारण दिनांक 20.04.2022 को समय लगभग 11 बजे रात्रि को मेरे दोनों भाई व 1 अन्य अज्ञात व्यक्ति व्यक्ति घर में घुस आये और मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे। अज्ञात व्यक्ति ने बुरी नियत से बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया जिससे मैं सहम गई और कपड़े अस्त व्यस्त हो गये तब सभी लोग एकराय होकर गला दबाने लगे और लात घूंसों से भी काफी मारा पीटा, शोर गुल सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग इकट्ठा हो गये और बीच बराव कराया। उपरोक्त विपक्षजन कई बार पूर्व में भी जान से मारने का षड़यंत्र रच चुके हैं। मेरे मां बाप काफी वृद्ध हैं जिनकी उम्र लगभग 70-80 वर्ष हो चुकी है। विपक्षीजन के आतंक से मैं काफी हैरान व परेशान हो चुकी हूं इसलिए मेरी व मेरे वृद्ध माता पिता के जान माल की सुरक्षा के लिए थाने के चक्कर लगा रही हूं। वहीं इस सम्बंध में जब थाने पर जानकारी की गई तो बताया गया कि मामला अभी हमारी जानकारी में नहीं है, अगर कोई घटना हुई होगी तो जल्द अभियुक्तों को पकड़कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी और उनको जेल भेजा जायेगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

