पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना लोनीकटरा का वार्षिक निरीक्षण व दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश-

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना लोनीकटरा का किया गया वार्षिक निरीक्षण व दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश-

दिनांक 21.04.2022 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना लोनीकटरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक आदि देखा गया। पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार व उनकी समस्याओं का समुचित निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया गया। थाना परिसर को स्वच्छ रखने, कार्यालय अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा थाना क्षेत्र के अपराधियों को चिन्हित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!