वाहन चालकों को यातायात नियमों की मिली डिजिटल जानकारी

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

बाराबंकी। जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में वाहन चालकों को यातायात संचालन के समय बरती जाने वाली सावधानियों और नियमों का डिजिटल प्रशिक्षण दिया गया। सेफ लाइफ फॉउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत किया गया। इसमें ऑटो, ट्रक और बस चालकों को डिजिटल माध्यम से विसुअल्स के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) पंकज सिंह ने वाहन चालकों को जानकारी दी कि, श्वाहन चलाते समय यातायात के चिन्हों का विशेष रूप से ध्यान रखें। चौपहिया वाहन चालन के समय सीटबेल्ट और दोपहिया वाहन चालन के समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। एआरटीओ (प्रशासन) श्री सिंह ने आगे कहा कि, श्वर्तमान समय में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा वाहन चालकों को डिजिटल रूप से नियमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है। आप सब, अब जानकारी ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, श्आपका जीवन आपके परिवार के लिए बहुमूल्य है। सुरक्षा नियमों का पालन करके आप न सिर्फ जुर्माना से बच सकते हैं बल्कि अपने परिवार को भी खुशियां दे सकते हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि, श्बड़े वाहनों को चलाते समय वाहन चालकों को यातायात कर्मियों और सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा निर्देशित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि, श्वाहन चालकों को रोड साइन बोर्ड, स्कूलों के सामने वाहन चालन और ओवरटेक करने के नियमों को डिजिटल रूप से एलईडी पर्दे पर समझाया गया। साथ ही, विभिन्न विषयों पर एक्सपर्ट्स की राय भी वाहन चालकों ने ली। आपको बता दें कि परिवहन विभाग द्वारा कार्यालय में विगत 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक श्रवण सिंह, राजीव चौबे, रितेश रंजन, राम किशोर मौर्या, नीलेश सिंह, एम.ए. फारुकी सहित मुजम्मिल अहमद, रुद्र प्रताप, सौरभ कुमार सिन्हा, महेन्द्र वर्मा, धीरेंद्र सिंह, अजय राव, प्रमोद यादव, आशीष यादव, राहुल यादव, सूर्य प्रकाश, अंकुर राजपूत, रमजान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

 

Don`t copy text!