बाराबंकी। थाना लोनीकटरा अन्तर्गत मौरंग से भरा ओवर लोड ट्रक सड़क पर धस गया। जिसके कारण आठ घण्टे तक आवागमन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, सम्भलखेड़ा चैराहे के पास बुधवार की सुबह एक ओवर लोड ट्रक मौरंग से भरा धस जाने से 8 घंटे आवागमन बिल्कुल ठप रहा लोगो को आने जाने के लिये दिक्कते हो रही थी वही लगभग एक किलोमीटर में भारी जाम लग गया। जिससे लोगों को गावो के लिंक रोड से आने जाने के लिए दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं शाम करीब 6 बजे जेसीबी मशीन से ट्रक्टर व ट्रक को निकालने की कोशिश की जा रही है। जिससे राहगीरों को आने जाने के लिए दहिला पोखरा मार्ग को खली कराया जा सके और वहीं मार्ग पर आने जाने वाले लोगो को लगे हुए भीषण जाम से छुटकारा मिल सकें।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी
Related Posts

