उत्तर प्रदेश में 47 दिन बाद फिर मिले 200 से ज्यादा केस

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में 205 नये केस मिले। इसमें आधे से अधिक सिर्फ गौतमबुद्धनगर में मिले हैं। खास बात यह है कि प्रदेश में 47 दिन बाद नये संक्रमितों का आंकड़ा 200 पार कर गया है।प्रदेश में पांच मार्च को 200 कोरोना संक्रमित मिले थे। उसके बाद से संख्या घटने का सिलसिला शुरू हो गया था। बीते आठ दिनों में संक्रमितों की संख्या फिर रोज बढ़ने लगी है। इसे चौथी लहर की आशंका के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह ज्यादा खतरनाक नहीं होगी। केसों की संख्या तो तेजी से बढ़ेगी लेकिन ज्यादा लोगों को अस्पताल जाने की या गंभीर बीमारी झेलने की स्थिति नहीं बनेगी। गुरुवार को मिले 205 नये कोरोना केसों में से 103 सिर्फ गौतमबुद्धनगर में ही मिले जबकि गाजियाबाद में 52 और लखनऊ में 16 केस मिले। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 980 हो गई है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!