पृथ्वी दिवस पर वन विभाग ने वृक्षारोपण कर मनाया पृथ्वी दिवस के दिन लोग अपने घरों में, सड़क किनारे, गांव में पेड़ लगाएं पर्यावरण को बचाएं: मोहित श्रीवास्तव
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। पृथ्वी दिवस के अवसर पर तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भेन्दुआ ब्रम्हनान मे बच्चों एवं शिक्षकों के साथ रामसनेहीघाट वन विभाग ने पृथ्वी दिवस मनाया गया जिसमें सभी बच्चों द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए एक एक पौधा गोद लेकर उसे जीवित रखने का संकल्प लिया गया बच्चों द्वारा रोपण भी किया गया विश्व पृथ्वी दिवस जो हर साल 22 अप्रैल को पूरे विश्व में अर्थ डे मनाया जाता है. ऐसे तो हर दिन सभी लोगों को पृथ्वी का खयाल रखना चाहिए, लेकिन इस खास दिन पर हम सभी अपने आस-पास के लोगों को पृथ्वी और वातावरण को संरक्षित करने के लिए जागरूक करते है। आपको बताते चलें कि पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत सबसे पहले सन् 1970 से हुई थी. अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के लिए इस खास दिन की शुरुआत की थी. ये एक ऐसा दिन होता है, जब करोड़ों लोग मिलकर पृथ्वी से जुड़ी चीजें के प्रति लोगों को और खासकर आने वाले पीढ़ियों को जागरूक करते हैं. इसमें क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग, वातावरण, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण जैसी तमाम चीजें शामिल हैं. अर्थ डे को जरूर एक पौधा लगाएं। वही प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि पृथ्वी दिवस मनाने का मकसद यही है कि लोग पृथ्वी के जरूरत को समझें और पर्यावरण को बचाएं विश्व पृथ्वी दिवस के दिन लोग अपने घरों में, सड़क किनारे, गांव में पेड़ अवश्य लगाएं इस इस अवसर पर प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहित श्रीवास्तव ,वन दरोगा अली मोहम्मद, वनरक्षक जगन नारायण सिंह व विद्यालय की इंचार्ज महोदया ममता गौतम व रेशमा तिवारी आदि मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

