स्वास्थ्य एव स्वच्छता निगरानी समितियों की बैठक सम्पन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार की अपरान्ह 3 बजे से क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एव स्वच्छता निगरानी समितियों की बैठक सम्पन हुई। बैठक में जूम एप के जरिये लोगो को जागरूक किया गया।
खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 सँस्कृता मिश्रा के संयोजन में शुक्रवार ग्राम पंचायत बड़ागांव, मसौली, बांसा, धरौली, भयारा, अनखा, चिलौकी चंदवारा , सफदरगंज सहित सभी ग्राम पंचायतों में बैठक सम्पन हूं बैठक में दस्तक संचारी रोग से बचाव के लिए जहाँ जानकारी दी गई वही कोरोना के बढ़ते मामलों की देखते हुए लोगो से कहा गया कि घर से जब भी निकले मास्क प्रयोग अवश्य करें। सहायक विकास अधिकारी जानकीराम ने बैठकों जा जायजा लिया।
ग्राम पंचायत बड़ागांव में प्रधान नूर फातिमा की अध्यक्षता में आयोजित वैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी मो0 आकिब जमाल, प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, ग्राम पंचायत सहायक मोनिका वर्मा एएनएम प्रतिभा, विजयलक्ष्मी, आशा बहु सुनीता नाग, विनोद कुमारी, गायत्री देवी, अंजू रस्तोगी, रेशमा, वन्दना सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य पप्पू गौतम, नूरूल आमीन अंसारी, अंगद गौतम, नौमी लाल, लखन रावत आदि लोग मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

