पुलिस ने धर दबोचा बैंक से रकम उड़ाने बाला आरोपी|
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984
एसबीआई के कैश काउंटर से किसान के 81 हजार रुपये लेकर भागा था अरोपी, 73 हजार बरामद
बदायूं। एसबीआई की कृषि विकास शाखा के कैश काउंटर से सरेआम किसान के 81 हजार रुपये लेकर भागने वाले शातिर को पुलिस ने तीसरे दिन शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 73 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। शातिर ने कबूला कि खर्चे ज्यादा हैं और इंकम निल, इसलिए इस घटना को अंजाम दिया था।
शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित SBI की शाखा से 21 अप्रैल को एक युवक कैश काउंटर से किसान के 81 हजार रुपये लेकर भाग गया था। न तो सुरक्षागार्ड उसे रोक सका और न ही वहां तैनात सिपाही व होमगार्ड कुछ कर सके। घटना के बाद से बैंक प्रशासन समेत वहां की व्यवस्थाओं पर सवाल उठना भी लाजिमी था। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और एक फुटेज में रकम उड़ाने वाले का चेहरा दिख गया। इसी आधार पर पुलिस ने इस युवक की तलाश की और सदर कोतवाली इलाके के सोथा मोहल्ला निवासी अबान खान पुत्र अफजल खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 73 हजार रुपये बरामद हुए। जबकि आठ हजार रुपये उसने खर्च कर लिए थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मूलरूप से बिसौली कोतवाली इलाके के मोहल्ला गदरपुरा का रहने वाला है। वह यहां नौकरी की तलाश में ठहरा हुआ था, किराए का घर लिया था। इसी बीच कुछ दोस्तों के साथ रहकर खर्चे बढ़ गए। रोजाना बीयर पार्टी से लेकर क्रिकेट में सट्टा लगाने जैसी हसरतें पूरी करने के लिए घरवाले रुपये नहीं देते थे। नतीजतन बैंक से रुपये लेकर भाग निकला। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी पकड़ा जा चुका है। उसे जेल भेजा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

