वन विभाग व पुलिस की कार्यवाही से लकड़कट्टो में खलबली दो वाहन सीज
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
दरियाबाद, बाराबंकी। वन विभाग एवं पुलिस ने प्रतिबंधित चार हरे आम के लकडी के बोटों सहित 2 वाहनों को किया सीज। जानकारी के अनुसार वन क्षेत्र रामसनेहीघाट के टेमा गांव मे मुखबिर ने वन विभाग एवं पुलिस को चार प्रतिबंधित हरे आम के पेड़ कटने की सूचना दी सूचना पर वन विभाग सहित पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार आम के बोटे मिले वन विभाग एवं पुलिस ने बोटों की तलाश की तो टेमा निवासी राजेंद्र शुक्ला पुत्र स्वः रामसुमिरन के घर के हाते मे उक्त आम के बोटे डीसीएम एवं पिकअप पर आम के बोटे लदे मिले जिसे कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस कोतवाली ले आई वन विभाग की तहरीर पर पुलिस ने सबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज करके लकडी सहित गाडी को सीज कर दिया वही प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिबंधित चार हरे आम के पेडों की सूचना मुखबिर ने दी थी जिसपर प्रतिबंधित बोटों सहित वाहन को कब्जे मे लेकर ठेकेदार सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

