बाराबंकी संगठन के पदाधिकारियों का योगदान प्रशंसनीय: अरविन्द मिश्र हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का अज्जू व पाटेष्वरी ने किया स्वागत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मिश्र सहित संगठन के अन्य प्रांतीय पदाधिकारियों का गाँधी भवन में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। रविवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मिश्र, प्रदेश सचिव संतोष तिवारी, संगठन मंत्री आलोक तिवारी, उपाध्यक्ष अंजनी मिश्रा, अनुज शुक्ला का अयोध्या जाते समय जिलाध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद और अयोध्या मंडल अध्यक्ष अजीज अहमद अज्जू के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकार एकता को लेकर अरविंद मिश्र ने कहा कि जन आवाज को बुलंद करने में बाराबंकी संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों का योगदान प्रशंसनीय है। पत्रकारों के हित में संगठन हमेशा आगे रहा है और इसे और भी मजबूत बनाने के लिए हम सभी प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि हिंदी पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए सबसे आगे रहता है। और सबसे छोटे पत्रकार की भी मदद करने के लिए हर समय तैयार रहता है। पत्रकारों को बेहतर सहूलियत मिल पाए जिसके लिए हिंदी पत्रकार एसोसिएशन निरंतर प्रयास कर रहा है। इस दौरान प्रदेश सचिव संतोष तिवारी ने सभी पत्रकारों को एकजुट रहकर अपनी लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया और हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के महत्व को समझाया। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद, अयोध्या मंडल अध्यक्ष अजीज अहमद अज्जू, मनीष सिंह, मो. अदीब इक़बाल, अनिल यादव, नितेश मिश्र, श्रीनिवास त्रिपाठी, रंजय शर्मा, उमेश श्रीवास्तव, तौफीक अहमद, वरुण सिंह चौहान, अली चाँद, मो. आदिल, राहुल यादव सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

