ग्राम स्वराज पोर्टल पंचायती राज मंत्रालय की अनोखी पहल है: डा. संस्कृता मिश्रा
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
ग्राम पंचायत मसौली में ब्लाक प्रमुख व बीडीओ ने लोगो से किया संवाद
मसौली बाराबंकी। पंचायती राज दिवस के मौके पर क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल सम्बोधन का प्रसारण किया गया। ग्राम पंचायत मसौली में ब्लाक प्रमुख रईस आलम एव खण्ड विकास अधिकारी डॉ. सँस्कृता मिश्रा ने भाग लेकर लोगो से संवाद किया। पंचायत भवन मसौली में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी डॉ. सँस्कृता मिश्रा ने कहा कि ग्राम स्वराज पोर्टल पंचायती राज मंत्रालय की अनोखी पहल है जिससे ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने और उसे लागू करने के लिए एकल स्थान प्राप्त है जिससे गांव में होने वाले विकास कार्याे का पूरा खाका तैयार किया जाता है। बीडीओ ने बताया कि पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों को पूरी तरह डिजिटाइजेशन कर दिया गया है। ग्राम सभा के माध्यम से गांव के विकास की बनी योजना से लेकर क्रियान्वित योजनाओं का पूरा डाटा आनलाइन अपलोड किया जा रहा है। पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर खोला जा रहा है। यहां सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए जाने की व्यवस्था है। इसके लिए पंचायत सहायक एव डाटा इंट्री ऑपरेटर तैनात किए गये है। पंचायतों में सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन कराने के लिए लेखापाल और तकनीकी सहायक की तैनाती की गई है। ब्लाक प्रमुख रईस आलम ने पंचायती राज विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि गांवों के विकास के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाय। बैठक में अवर अभियंता आरईएस प्रमोद गौतम, एडीओ पंचायत जानकीराम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी, पंचायत सचिव कृष्ण कुमार सहित पंचायत प्रतिनिधि एव ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम पंचायत बड़ागांव में ग्राम प्रधान नूर फातिमा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत सचिव मो. आकिब जमाल ने ग्राम पंचायतों में होने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की। इसके अलावा ग्राम पंचायत भयारा, अमदहा, मॅढिया, अनखा, टेरा दौलतपुर, नैनामऊ, करपिया, सैदाबाद, नियामतपुर, रहरामऊ, चिलौकी, देवकलिया, सफदरगंज सहित सभी ग्राम पंचायतों में पंचायती राज दिवस पर बैठकों का आयोजन किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

