एआरटीओ पंकज सिंह ने चालकों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन करना चाहिये। जिसने भी यातायात नियमों का पालन किया वह दुघर्टनाओं से बच जाता है। क्योंकि निर्धारित नियमों के अनुसार अगर वाहन चालक और आम यात्री चलता है तो उससे उसको कई फायदे होते हैं। एक तो कानूनी प्रक्रिया से बचता है दूसरा उसकी यात्रा सफल हो जाती है। उक्त बात नवीन बस स्टेशन परिसर में आयोजित चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम के समापन पर सहायक सम्भागीय परिवाहन अधिकारी पंकज सिंह ने कही। श्री सिंह ने बस स्टॉप पर मौजूद वाहन चालको, परिचालकों और बस यात्रियों को यातायात नियमों की विशेष जानकारी दी। उन्होने कहा कि अगर कोई यात्री सड़क दुघर्टना में घायल हो जाता है तो एक घण्टे के अन्दर उक्त घायल व्यक्ति को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करें। उन्होने यह भी बताया कि जो भी व्यक्ति घायल को अस्पताल में भर्ती करायेगा उसका नाम तो गुप्ता रखा ही जायेगा साथ ही में पुलिस के लफड़े से भी उसको बचाया जायेगा। इतना ही नही उक्त सराहनीय कार्य के लिये उक्त व्यक्ति को सम्मानित भी किया जायेगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर अन्य अधिकारियों ने भी आम जनमानस को जागरुक किया। इस मौके पर मुख्य रुप से राहुल श्रीवास्तव, बाराबंकी डिपो के एआरएम आर.एस. वर्मा, अभय कुमार, उमाशंकर मिश्रा आदि लोगों ने भी अपने विचार रखें।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!