मुंहबोला भाई बनकर DSP अनिरुद्ध सिंह ने कराई गरीब की बेटी की शादी, उठाया पूरा खर्च, निभाई रस्में_ll
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
चंदौली में डीएसपी अनिरुद्ध सिंह ने पुलिसकर्मियों की मदद से एक गरीब लड़की की शादी अपने खर्चे पर करवाई. यहां तक कि सभी रस्मों को भी पुलिसकर्मियों ने निभाया. इस अनोखी शादी में शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग आए थे सभी ने पुलिस के इस कदम की जमकर तारीफ की_
दरअसल, चंदौली सकलडीहा सर्किल में तैनात डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह को जानकारी मिली कि आवाजापुर गांव की शिखा यादव की शादी पैसों के कारण नहीं हो पा रही है. क्योंकि शिखा के पिता काफी गरीब हैं और दहेज की रकम नहीं जुटा पा रहे हैं. डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह अपने सहयोगियों से बात की और शिखा यादव की शादी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली ll
इसके बाद पुलिस ने शिखा यादव से शादी के लिए लड़के की तलाश की और 23 अप्रैल को चंदौली के रहने वाले सौरभ नाम के युवक से शादी तय हो गई. डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह और उनके सहकर्मियों ने इस शादी की तैयारी की और खाने-पीने से लेकर शादी में दिए जाने वाले उपहार आदि की व्यवस्था की
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

