आषू चौधरी ने प्रदेष में बन्द चीनी मिल को चालू कराये जाने की मांग
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। बीती रविवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने प्रदश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर प्रदेश में किसानों की आय को कैसे बढ़ाया जाए विषय पर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी आशू चौधरी ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपते हुुए मांग की कि जनपद कुशीनगर की लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये किसानों ने विगत पांच वर्षों से मांग कर रहे हैं और बाराबंकी बुढ़वल चीनी मिल के साथ साथ प्रदेश की अन्य बन्द चीनी मिलों को चलवाया जाये। आगे ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि प्रदेश में अधिकारीगण बेलगाम हो चुकी है उनके ऊपर अंकुष लगाया जाय ताकि वह भाकियू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बात को सुनें। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की हर एक बात को सुना जायेगा और बहुत ही जल्द किसानों को लेकर कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी सरकार करेगी। इस मौके प्रदेश महासचिव ऋषि मिश्रा, अमित शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

