मेरा गांव मेरी धरोहर व रक्षा पेंशन योजना प्रशिक्षण हेतु किया गया कार्यशाला का आयोजन

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के साझा सहयोग से पहली बार यह कार्य किया जा रहा है जिसको मेरा गाव मेरी धरोहर नाम दिया गया है शब्द से सीधा आशय है कि गाव कि विरासत इस सर्वे के दौरान 9 विशेष चीजो को दर्ज किया जाना है। सांस्कृतिक धरोहर, मेरा गाव मेरी धरोहर सांस्कृतिक शब्द से सीधा मतलब ही कि कोई ऐसी चीज जिसमे कुछ विशेष हो या वह पुरानी हो सरकार ऐसी सभी चीजो को इकठ्ठा कर इन चीजो कि प्रति लोगो का ध्यान आकर्षित करना चाहती है इसमे गाव के नागरिको के सहयोग से गाव ,ब्लाक ,जिले विशेष बनाती है उसकी खासियत को दर्ज किया जायेगा साथ ही उस से सम्बंधित फोटो ,विडियो और उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी भी अपलोड किये जायेगे उसको मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज किया जाना है जिसके लिए एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जनपद बाराबंकी के विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार मे किया गया जिसमें लगभग 100 केंद्र संचालक उपस्थित रहे तथा इस प्रशिक्षण कार्यशाला में सीएससी स्टेट ऑफिस से उपस्थित आशुतोष सिंह जी के द्वारा केंद्र संचालकों को मोबाइल ऐप हुआ अन्य माध्यम से भी प्रशिक्षित किया गया इसमें बताया गया कि इस सर्वे के दौरान गाव के लोगो से कुछ जानकारी ले कर दर्ज करना है जिसमे गाव कि खास पहचान क्या है, गाव कि खास सांस्कृतिक पहचान ,गाव के प्रसिद्ध स्थान, प्रसिद्ध किवदंती ,प्रसिद्ध व्यक्ति ,विशेष पकवान ,विशेष आभूषण ,विशेष कपडे आदि के बारे में जानकारी दर्ज कि जानी है इन सभी से सम्बंधित जानकारी ,फोटो,विडियो आदि चीजे ऐप पर दर्ज कि जानी है साथ ही कार्यशाला में रक्षा पेंशन योजना से संबंधित प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया जिसमें बताया गया कि सेवानिवृत्त सैनिकों के पेंशन संबंधी संशोधन ईकेवाईसी के माध्यम से सीएससी केंद्र के द्वारा किया जा सकता है यह प्रशिक्षण सीएससी जिला प्रबंधक रवि वर्मा के द्वारा दिया गया जिसमें जिला सैनिक कल्याण विभाग से भी अधिकारी गण उपस्थित रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!