एसपी ने थाना रामसनेहीघाट का किया निरीक्षण, दिए निर्देष
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना रामसनेहीघाट का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक फरियादियों के लिए पेयजल आदि की व्यवस्था देखा गया। इसके अलावा माल निस्तारण की कार्यवाही की समीक्षा की गई। पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार तथा समस्याओं का समुचित निस्तारण किये जाने एवं अवैध पार्किंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। थाना परिसर को स्वच्छ रखने, कार्यालय अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु तथा थाना क्षेत्र के अपराधियों को चिन्हित कर गुण्डा,गैगेंस्टर एक्ट तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके साथ ही वाहन दुर्घटना को रोकने के लिए होटल/ढाबों के सामने हाइवे पर खड़े वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में भी निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ढाबे के सामने जो ट्रक लगा लेते हैं उन वाहनों के कितने चालान किए गए हैं कब किए गए और उन ढाबे वालों को क्या हिदायत दी गई । इनकी समीक्षा की जाएगी और यह स्पष्ट बताया जाएगा कि अधिक से अधिक संख्या में ऐसे ट्रकों का चालान करें जो अनावश्यक ढाबो के सामने खड़े कर लेते हैं। अतिक्रमण का जो अभियान चलाया जाता है यह एक कॉन्टेलियस प्रक्रिया है। ये एक बार चलने वाला अभियान नहीं है। लगातार हम बैठक करते हैं। इसमें बताया जाता है कि संबंधित ईयो नगरपालिका है राज्यस विभाग के जो कर्मचारी और पुलिस विभाग ये अभियान को लगातार चलाएं। जो लगातार अतिक्रमण करता है उसको संबंधित धाराओं में नोटिस दिया जाए। पूरे जनपद में जितने भी थाने में पकड़े हुए वाहन खड़े किए जाते हैं चाहे वह आरटीओ द्वारा खड़े किए गए हो, चाहे वह लावारिस वाहन हो, चाहे वह चीज किए हुए वाहन हो। सभी वाहनों के ऑनर्स के बारे में पता करें जिनका पता चल जाता है उनको नोटिस दिया जाए। जिससे वह अपने वाहन ले जाएं जिनका नहीं पता चलता है कमेटी गठित करके उनकी नीलामी की जाए। सभी जनपद के थाने वाहन विहीन हो।अगर सारी प्रक्रिया के बाद फिर भी कोई वाहन बच जाता है तो जनपद स्तर पर एक याट बनाया जाएगा। सारे वाहन वहीं इकट्ठा कर खड़े कर दिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

