अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। हैदरगढ़ पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के ब्रह्मनान वार्ड कस्बा के नत्थू पाठक पुत्र कूमेदान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही दूसरी तरफ इसी थाना क्षेत्र के सीतापुरवा मजरे पोखरा हैदरगढ़ थाना के संदीप गुप्ता पुत्र अवधेश को रेलवे क्रासिंग कस्बा हैदरगढ़ से गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला कि अभियुक्तगण के पास से कुल 135 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना हैदरगढ़ प्रभारी ने मु.अ.सं. 122-123/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त मो. साजिद पुत्र सईद निवासी वलीनगर मजरे मंसारा थाना असन्द्रा बाराबंकी को वलीनगर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना असंद्रा पर धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
25,000 का इनामियां अपराधी गिरफ्तार
बाराबंकी। थाना कोठी पुलिस ने जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना कोठी पुलिस ने मु.अ.सं. 318/2021 धारा 379/413/429 भादवि, मु.अ.सं. 320/2021 धारा 379/413 भादवि व मु.अ.सं. 323/2021 धारा 379 भादवि में वांछित 25,000/-रुपये का पुरस्कार घोषित वांछित अपराधी धरम उर्फ धर्मराज पुत्र रामसनेही निवासी गौरा थाना हैदरगढ़ के तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25,000/-रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोठी संजीत कुमार सोनकर ,उ.नि. दिनेश यादव, उ.नि. सुहेल खां ,हे.का. संजय यादव, का. स्योबिर, का. जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

