भीषण गर्मी में बिजली की बड़ी किल्लत, ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती चालू
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। भीषण गर्मी से प्रदेश में बिजली संकट गहराता जा रहा है। तकनीकी गड़बड़ियों व कोयले की कमी से तापीय इकाइयों के बंद होने से भी समस्या बढ़ रही है। नतीजा यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 4 से 6 घण्टे विद्युत कटौती का क्रम चालू हो गया है। उल्लेखनीय हो कि सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के ताप बिजलीघरों से पूरी क्षमता से उत्पादन न होने से बिजली की कमी बनी हुई है। वितरण और ट्रांसमिशन नेटवर्क के ओवरलोड होने और अन्य स्थानीय गड़बड़ियों से भी दिक्कत बढ़ती जा रही है और पारा चढ़ने के साथ बिजली व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात और दिन में अघोषित बिजली कटौती हो रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे आपूर्ति का दावा
शहरी क्षेत्रों में 24 एव ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घण्टे विद्युत आपूर्ति का दावा किया जा रहा है लेकिन गर्मी के बढ़ते तेवर से वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती का क्रम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सामान्य अवधि में तो कोई खास समस्या नहीं आ रही है, लेकिन पीक ऑवर्स और रात में मांग काफी बढ़ती है जिससे दबाव ज्यादा बढ़ जाता है। सभी क्षेत्रों को तय शिड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कई बार मांग ज्यादा बढ़ने से गांवों, कस्बों और तहसील मुख्यालयों पर आपात कटौती करनी पड़ती है।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

