सामूहिक पारिवारिक समस्याओं के निराकरण हेतु सैनिक सम्मेलन का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में वाहिनी सभागार में वाहिनी व जोनल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के व्यक्तिगत, सामूहिक पारिवारिक समस्याओं के निराकरण हेतु सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने कानून एवं व्यवस्था ड्यूटी को सकुशल सम्पादित करने के लिये उपसेनानायक अरविन्द मिश्र व सहायक सेनानायक राम रतन को सम्मानित किया गया तदोपरांत वाहिनी के कार्यालय व मद में लगे कर्मियों तथा वाहिनी के प्रत्येक दल से मार्च माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक आरक्षी के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, चिकित्सक ज़ाकिर हुसैन, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार सैन्य सहायक राजपति यादव, रिट सेल प्रभारी अतुल वर्मा, उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्द्र यादव एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!