उप जिलाधिकारी के निर्देश पर साप्ताहिक बंदी का पालन कराने के लिए नगर पालिका टीम द्वारा अलाउंस कर दुकानें बंद कराई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। सहसवान नगर में दुकानदार सप्ताहिक बंदी का उड़ाते हैं मजाक इसी को लेकर उप जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने नगर पालिका कर्मचारी से अलाउंस करा कर दुकानदारों को सूचित किया अपनी-अपनी दुकानें बंद रखें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और साथ ही साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। इसी को लेकर फारूकी समाज, एवं लेबर यूनियन के पदाधिकारियों ने कई बार उप जिलाधिकारी सहसवान महिपाल सिंह को सप्ताहिक बंदी का पालन कराने के लिए आग्रह किया जिस पर उप जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहसवान को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी दुकानदार सप्ताहिक बंदी का पालन न करें उन पर जुर्माना डालकर उन्हें दंडित किया जाए इसका पालन करते हुए आज नगर में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारी कदीरुल हसन उर्फ गुड्डू ने अलाउंस द्वारा नगर में भ्रमण कर दुकानदारों को चेताया कि अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर लें अन्यथा जुर्माना वसूलने के लिए तैयार हो जाएं अलाउंस सुनते ही दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद कर चले गए कुछ लोगों ने बताया कि अकबराबाद चौराहा नवादा कोतवाली के सामने एवं नसरुल्लागंज में कुछ दुकानदार अपनी अपनी दुकान खोलें दिखाई दिए।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!