डीएम ने पेयजल योजना के कार्यां का किया निरीक्षण।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिलाधिकारी दीपा रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने “जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्धारा हेतु फर्म द्धारा विकास खण्ड सलारपुर में ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर बिहार में पाइप पेयजल योजना के निर्माण कार्या का निरीक्षण किया। इस योजना के कार्य लागत 182.57 लाख है।

योजनान्तर्गत 01 नग शिरोपरि जलाशय (175 कि०ली०/12मी०) 01 नग ट्यूबवैल 01 नग पम्प हाउस, 5.60 कि०मी० पाइप लाइन एवं 547 नग गृह संयोजन प्रस्तावित हैं। वर्तमान में बाउन्ड्रीवॉल का कार्य पूर्ण कर 1800 मी० पाइप लाइन बिछायी गयी है तथा अवर जलाशय (175 कि०ली0/12 मी0) एवं ट्यूबैल का कार्य प्रगति पर है। डीएम को निरीक्षण की प्रगति धीमी मिलने पर उन्होने नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंता को निर्देश दिए कि मज़दूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य तेजी से कराया जाए। यहां उन्होंने बिछवाई जा रही पाइपलाइन की भूमि को खुदवाकर गुणवत्ता का निरीक्षण कराया। किए जा रहे कार्यां की सूची ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि मैटेरियल का सत्यापन करते रहें। उन्होंने प्रेशर एवं टेस्ट के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गहराई एक मीटर से कम न हो। उन्होंने यह भी कहा कि वाटर कनेक्शन घरों के अंदर दिए जाए। प्रधान ध्यान रखें कि जहां भी पक्की सड़क या खडंजा तोड़कर पाइप लाइन बिछाई जाती है तो इसी कार्यदायी संस्था द्धारा सही भी किया जाएगा।
इस अवसर पर मनीष गंगवार, कार्यवाहक अधिशासी अभियन्ता, खण्ड कार्यालय, उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण), प्रदीप कुमार, जूनियर इंजीनियर, खण्ड कार्यालय, उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण), मनोज कुमार, निर्माण प्रबन्धक, डीपीएमयू टीम से देवेंद्र यादव, हसीब, नागमणि आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!