राष्ट्रीय एकता भाईचारा एवं सौहार्द की मिसाल दरगाह शरीफ़ हज़रत सैय्यद सालार साह गाज़ी
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी कस्बा सतरिख स्थित राष्ट्रीय एकता भाईचारा एवं सौहार्द की मिसाल दरगाह शरीफ़ हज़रत सैय्यद सालार साह गाज़ी ‘‘बूढे बाबा’’ रह0 की याद में वार्षिक पांच दिवसीय उर्स/मेला माह जेष्ठ के बड़े मंगल के बाद बुद्ध से इतवार तक परम्परागत इस वर्ष 18 मई से 22 मई 2022 तक धार्मिक, सामाजिक, संस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न होने वाला है जिसकी तैयारियां मेला कमेटी जोर-शोर से कर रही है, तैयारियों के दौर में दरगाह शरीफ़ की रंगाई-पुताई करायी जा रही है तथा मेला परिसर को साफ सुथरा कराकर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए रहने व ठहरने के लिए आस्थायी तौर पर कमेटी द्वारा व्यवस्थाएं कराई जा रही है।
दरगाह शरीफ़/मेला कमेटी के सचिव चौधरी कलीम उद्दीन उस्मानी ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं जायरीनों की रोशनी, पानी, सफाई, सुरक्षा, चिकित्सा परिवाहन आदि का प्रबन्ध परम्परागत रूप से जिला मजिस्ट्रेट महोदय के सहयोग से कराया जाता है इसके साथ ही कमेटी ने जायरीनों के लिए उचित व्यवस्थाओं को समय से पूरा कर लिया है। ताकि श्रद्धालुओं एवं जायरीनों को किसी प्रकार की आसुविधा न हो। इसके अतिरिक्त मेला प्रभारी सरफराज अहमद, फरज़ान उस्मानी, फ़ौज़ान उस्मानी, पप्पू मियां शरीफाबादी, रामू यादव, प्रकाश धानुक, जुबेर अहमद, असगर अली अन्सारी, अहमद शूजा, मो0 सद्दाम, तरवीर अहमद, मो0 खालिद, सुन्दर लाल, कन्धाई लाल, मो0 तुफैल, मो0 राशिद आदि एक दर्जन से अधिक लोगों की टीम जायरीनों की सुविधा एवं व्यवस्था हेतु लगायी है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

