घंटाघर पर हो रहे प्रदर्शन में हकीम-ए-उम्मत डॉ. कल्बे सादिक़ साहब  बेटियों का दर्द बांटने पहुँचे।

करण कुमार शर्मा जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ

ये देश किसी की मर्जी से नहीं संविधान से चलेगा डॉ० कल्बे सादिक

लख़नऊ/ सज्जाद बाक़र CAA और NRC को लेकर हो रहे प्रदर्शन को आज एक सप्ताह हो रहा है आज दोपहर प्रदर्शन में पुलिस की चौकसी बढ़ी और वही जनसैलाब देखने को मिला। मौलाना डॉ.कल्बे सादिक आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
जंगल मे आग की तरह ख़बर फ़ैल गई कि शिया धर्म गुरु डॉ. कल्बे सादिक़ साहब बेटियों से मिलने घण्टाघर स्थित धरना स्थल पर पहुँच रहे हैं भारी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस और वालिंटियर को काफ़ी मशक़्क़त करना पड़ी आख़िर वो वक़्त आ ही गया जब हकीम-ए-उम्मत डॉ. कल्बे सादिक़ साहब घण्टाघर पर बेटियों के रूबरू नज़र आए ।

लखनऊ के घंटाघर पर लगातार CAA NRC के ख़िलाफ़ मे हो रहे महिलाओ के प्रदर्शन मे शामिल होने के लिये आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक पहुंचे। प्रदर्शन में महिलाओं की हौंसला अफ़ज़ाई करने पहुंचे डॉ. सादिक़ ने सबको दुआ दी, बता दें कि कल्बे सादिक़ पिछले दो साल से बीमार हैं। वह व्हील चेयर पर आंदोलन में शामिल होने पहुंचे।

मौलाना डॉ. सादिक़ ने प्रदर्शन कर रही महिलाएं से कहा प्लांटेड लोगों से बच कर रहे वो लोग माहौल ख़राब करने की कोशिश कर रहे है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में जो भी हो रहा है वह बेहद दर्दनाक है ये देश मोदी और शाह की मर्ज़ी से नहीं संविधान से चलेगा कोई मोदी कोई शाह हमारा भविष्य नहीं बना सकता।

उन्होंने महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आज हर घर में उजाला दिखाई दे रहा है पर घंटाघर का अंधेरा इस सरकार को नहीं दिखाई दे रहा है उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी काला कानून है इसे वापस लिया जाना चाहिए किसी को किसी से डरने की ज़रूरत नही है मुल्क में नफ़रत ज़ुल्म और ज़्यादती का माहौल बना दिया गया है.
मैं यहां की बहादुर और दिलेर औरतों की हिम्मत की दाद देता हूं. रात को यहां की लाइट काट देना ज़्यादती का सबूत है शांति पूर्वक प्रोटेस्ट करना हमारा अधिकार है शांतिपूर्वक तरीके से प्रोटेस्ट जारी रहना चाहिए।

ज़ुल्म और अत्याचार की हुकूमत ज़्यादा दिन टिक नहीं सकती यहां डेमोक्रेसी है तानाशाही नहीं शिक्षा और अमन का पैगाम देने के लिए जाने जाते हैं डॉक्टर कल्बे सादिक़ ये घंटा घर की ऐतिहासिक ज़मीन है यहां पर महिलाओं को जीत ज़रूर मिलेगी।

करण कुमार शर्मा जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ

Don`t copy text!