गर्म हवाओं या लू से ऐसे करें बचाव

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण बदायूँ द्धारा जानकारी दी गई है। कि गर्म हवाओं अथवा लू से बचाव हेतु क्या करें, क्या न करें, जिसमें बताया गया है कि पर्याप्त मात्रा में पानी या तरल पदार्थ जैसे छाछ, नीबू का पानी, आम का पना का उपयोग करें। हल्के रंग के सूती एवं पसीना शोषित करने वाले हल्के वस्त्र पहलें एवं सर का ढकें एवं कड़ी धूप से बचें। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिपटा कर सूती गीले कपड़े से पोंछे अथवा नहलायें तथा चिकित्सक से सम्पर्क करें। लू लगने से लक्षणों को पहचाने, यदि कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी महसूसू हो, तेज पसीना और झटका जैसा महसूस हो, चक्कर आये तो तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें, बीमार गर्भवती महिला कार्मिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। विशेष तौर पर दोपहर 12 बजे से 03 बजे के मध्य सूर्य की रोशनी में जाने से बचें। यात्रा करते समय पीने का पानी अपने साथ ले जायें। निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का प्रयोग करें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुने और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के लिए सतर्क रहें। बच्चों तथा पालतू जानवरों को बन्द गाडियों
में न छोड़े। जहाँ तक सम्भव हो घर में ही रहें और सूर्य के सम्पर्क से बचें। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहाँ तक सम्भव हो घर की निचली मंजिल पर ही रहें। सन्तुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। अधिक प्रोटीन वाले तथा बासी खाद्य पदार्थ से बचें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। जानवरों को छाया में बांधें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलायें। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य द्धारा दी गई है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!