गेहूं पिसवाने निकले, अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। घर से गेहूं पिसवाने निकले अधेड़ को अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया सहसवान के मोहल्ला मोहिद्दीन पुर निवासी बाबू पुत्र चांद खां अपने घर से गेहूं पिसवाने के लिए निकले थे। जिन्हें चौकी नंबर चार के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाबू गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से निकल गया। घायल को लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया जहां पर उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। घरवाले रोते पीटते अस्पताल पहुंचे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

