सबके प्यारे थे किसान नेता मुकेष पुण्यतिथि पर राकेष टिकैत ने किया प्रतिमा का अनावरण
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। किसान नेता मुकेश सिंह की तीसरी बरसी पर उनके निज निवास गांव बंधौली पहुंचे राकेश टिकैत ने प्रतिमा का अनावरण करके श्रदांजलि अर्पित की। इसके साथ ही स्मारक स्थल पर नीम के पेड़ का पौधरोपण किया। इसके तत्पश्चात संगठन कार्यकर्ताओ और किसानों से कहा कि निर्धन कन्याओ का विवाह रक्तदान, नेत्रदान देहदान और वृक्षारोपण जैसे जनसरोकार के कार्य को निरंतर आगे बढ़ाते रहना सच्ची श्रदांजलि है। जनपद मुख्यालय से चार किमी दूर जहांगीराबाद इलाके के ग्राम बंधौली में आयोजित श्रदांजलि कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बाराबंकी जिले के किसान नेता मुकेश सिंह की तीसरी बरसी पर रविवार को दोपहर बतौर मुख्य अतिथि पहुचे। श्री टिकैत ने किसानों को आगाह करते हुए कहा कि सरकार किसानों को एमएसपी नही दे रही है। विजली के बिल बढ़ रहे है। देश मे कोयला की कोई कमी नही है। बल्कि साजिश के तहत कमी दिख कर बड़े उद्दोग पतियो को फायदा दिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि एन जी टी द्वारा 10 साल पुराने ट्रैक्टरों व पम्पिंग सेट पर बैन लगाया गया है क्या किसान दस साल में अपना ट्रैक्टर बदल सकता है,इसपर सरकार को विचार करना चाहिए। बगैर आन्दोलन के देश नही चल सकता आने वाले समय मे बेरोजगारी, महंगाई और अनाज की कीमतों को लेकर आंदोलन होंगे। विजली अमिट मेन्ट बिल में किसान को दो पशु पालने पर कामर्शियल विद्युत कनेक्शन लेना पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने श्रधांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए मंच से ऐलान किया कि आने वाली 15 तारीख को महात्मा की जयंती पर बाराबंकी की तर्ज पर प्रत्येक जनपद में रक्तदान की मुहिम शुरू की जाए। श्रदांजलि प्रोग्राम में वक्ताओं ने कहा कि जिले और प्रदेश के किसानो की लड़ाई लड़ते हुए किसान आन्दोलन को आगे बढाने वाले मुकेश सिंह पक्ष विपक्ष हो या राजनैतिक पार्टियों के नेता, वह सबके प्यारे थे। किसान यूनियन के नेता के रूप में जिले ही नही बल्कि प्रदेश के किसान उन्हें हमेशा याद रखेगें। बहुत से किसानो के कल्याण की लड़ाई मुकेश भाई लड़ते रहे थे। आज मैं ऐसे नेता को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा हूँ। कार्यक्रम के अंत मे स्व मुकेश सिंह की प्रतिमा बनाने वाले शिक्षक श्री कृत वर्मा व देहदानियो के परिजनों को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अंगवस्त्र भेंट कर तथा मुकेश कला सम्मान से सम्मानित किया। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखकर सभी ने अपने प्रिय किसान नेता को श्रधांजलि अर्पित की। तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर शिव कुमार यादव निवासी बैसनपुरवा बनीकोडर व श्री चन्द पाल निवासी सुरजवापुर बनीकोडर ने देहदान का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, उत्तम वर्मा जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा, मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा रिन्कू सनत वर्मा, हौसिला प्रसाद, दिनेश चन्द, लायकराम यादव आदि उपस्थित रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

