अनुसूचित वर्ग के परिवार में प्रभारी मंत्री ने किया भोजन दलित बस्ती में विकास कार्याे की परखी हकीकत

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। प्रदेश सरकार के कारागार व होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने रविवार को जिले में प्रवास किया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुँचे प्रभारी मंत्री का जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने स्वागत किया। सांसद उपेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,विधायक दिनेश रावत,एमएलसी अंगद सिंह व पूर्व विधायक शरद अवस्थी सङ्ग विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी उनका हालचाल पूछा।इसके उपरांत नगर के ग्रीड गंज मोहल्ले में विकास कार्याे की हकीकत परखी।उन्होंने पीएम आवास के लाभार्थियों से वार्ता की।राशन वितरण,आयुष्मान कार्ड धारकों सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से जानकारी बटोरी।अनुसूचित वर्ग की गंगादेवी के आवास पर भोजन किया।इस दौरान चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस स्नेह के साथ उन्हें स्वादिस्ट भोजन परोसा गया है,वैसा पंचतारा होटल में भी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा मोदी योगी सरकार आमजनता के द्वार पर जाकर कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत परख रही है। पहली बार जिले के दौरे पर पहुँचे प्रभारी मंत्री ने कहा कि गरीबों, वंचितों, शोषितों, महिलाओं व किसानों को समर्पित मोदी-योगी सरकार संकल्प पत्र में किये गए सभी वादों को शीघ्र पूरा कर देगी। बताया प्रदेश सरकार 24 घण्टे काम करने में जुटी है। इस दौरान नवीन राठौर, रचना श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, मनोज वर्मा, विजय आनंद बाजपेई, संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, शुशील जायसवाल, आशुतोष अवस्थी, ताम्रध्वजानन्द, सुजीत गौतम सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!