ओमप्रकाश राजभर का दावा, 2024 के चुनाव में भाजपा के खिलाफ उतरेगा महागठबंधन
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार को लखनऊ में बड़ा दावा किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के लखनऊ में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन करने के दौरान भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2024 में कई दलों के महागठबंधन के उतरने की तैयारी की जानकारी दी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। इस शिविर में पार्टी की जिला इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इसका समापन किया। उन्होंने इस दौरान सभी में जोश भरने के साथ ही लोकसभा 2024 की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया। राजभर ने सभी को इंटरनेट मीडिया पर बेहद सक्रिय होने के साथ ही जमीनी स्तर पर मोर्चा भी संभालने को कहा। इस दौरान उन्होंने सांगठनिक स्तर पर प्रदेश में पार्टी का चार जोन तय किया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारियों को पार्टी की सदस्यता बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग दी गई। हम लोग एक समान अनिवार्य और फ्री शिक्षा की जनता के बीच चौपाल लगाकर चर्चा करेंगे। हम उनको यह भी बताएंगे की सत्ता में आने के बाद हम मुफ्त इलाज देंगे, रोज़गार देंगे और प्रदेश में जातिगत जनगणना कराएंगे। गठबंधन के सभी दल साथ में 2024 का चुनाव लड़ेंगे।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

