किसान सम्मान निधि की राशि हडपने बाले पिता-पुत्र के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए पीडित वृद्ध ने प्रभारी निरीक्षक को सौंपा शिकायती पत्र।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने ऑनलाइन ठगी करने वाले पिता-पुत्र के विरुद्ध कार्यवाही के मांग की।

बदायूँ। युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने ऑनलाइन ठगी करने वाले पिता पुत्र पवन एवं दुर्विजय के विरुद्ध कार्यवाही के मांग की और कहा ऐसे जालसाजो पर तुरंत कार्यवाही करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़ित ने बताया कि किसान सम्मान निधि के पैसों के आवेदन के नाम पर ग्राम भरकुईयाँ निवासी दुर्विजय, पंकज ने ग्राम सिलहरी निवासी गिन्दू सिंह के खाते 20250 रुपये, कल्याण सिंह के खाते 2250 रुपये मुन्नी देवी के खाते से 5566 रुपये एवं पप्पू यादव के खाते से 500 रुपये आधार कॉर्ड एयर एकाउंट नम्बर पता कर बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाकर निकाल लिए। पीड़ितों को तब ज्ञात हुआ जब उन्होंने खाते में पैसा निकालने गये तब ज्ञात हुआ की पैसा एकाउंट में है ही नही दुर्विजय और उसके पुत्र पंकज से पूंछा तो दो दिन में पैसा लौटने की बात कही जिसकी पीड़ित रिकार्डिग कर ली पंकज और दुर्विजय दो दिन बीत जाने के बाद मोबाइल बंद कर पंकज फरार है और जनसेवा केंद्र पर ताला लटका है। अंदेशा है। अनपढ़ कम पड़े लिखे किसानो को ऑनलाइन प्रिक्रिया पता न होने का फायेदा उठाकर अन्य और लोगो से भी जालसाजी कर चुना लगा चुका होगा। पीड़ित गिन्दू सिंह थाना सिविल लाइंस एवं चौकी नवादा में तहरीर दी है। परंतु किसान पैसा जालसाजी से निकाल कर उक्त लोग फरार है। पुलिस ने अब तक नही की कोई कार्यवाही।
इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुये युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि किसान सतर्क रहें जो भी ऑनलाइन पैसे आदि के लिये कहे उसके प्रति सावधानी बरते ऑनलाइन ठगी के मामलों पर खुद को ही जागरूक होना होगा अन्यथा आपके पैसे कोई घर बैठे चोरी कर सकता है। अपने घर के युवाओं को ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे जागरूक करें और प्रशिक्षित करवाये।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!