उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में इस बार बदला होगा नजारा, हाईटेक व्यवस्था में बहस करेंगे सदस्य

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में इसी माह की 23 तारीख से शुरू होने जा रहे विधानमंडल के बजट सत्र में विधानसभा मंडप का नजारा बदला होगा। विधानसभा मंडप में न सिर्फ सीटों की संख्या 379 से बढ़ कर 416 होगी बल्कि सदन के हर सदस्य के लिए सीट निर्धारित होगी।विधानसभा के हर सदस्य के सामने मेज पर टैबलेट लगा होगा। यह टेबलेट सदस्य के कोड या उसके फिंगरप्रिंट से चालू होगा। सदन की कार्यवाही का एजेंडा टैबलेट पर उपलब्ध होगा। प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों की ओर से पूछे जाने वाले प्रश्न और सरकार की ओर से दिए जाने वाले उत्तर प्रश्न भी टैबलेट पर उपलब्ध होंगे। राज्यपाल का अभिभाषण और वर्तमान वित्तीय वर्ष का बजट भी टैबलेट पर उपलब्ध होगा। यह सब संभव हो रहा है नेशनल ई-विधान प्रोजेक्ट के तहत।ई-विधान प्रोजेक्ट को उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र से लागू करने के दृष्टिगत विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार को विधान भवन में सर्वदलीय बैठक की। उन्होंने सभी दलीय नेताओं को ई-विधान परियोजना की विशेषताओं के बारे में बताया। सभी दलीय नेताओं ने इसकी सराहना की।

Don`t copy text!