व्यापारियों ने दुकान के बाहर सामान रखकर आक्रमण को दिया बढ़ावा तो कार्रवाई को रहें तैयार एसडीएम महिपाल सिंह

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह ने बाजार विल्सन गंज में व्यापारियों द्वारा अपनी दुकान का सामान दुकान के बाहर लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण से आवागमन में हो रही परेशानी को निजात दिलाई जाने के लिए नगर के व्यापारियों तथा संभ्रांत लोगों की नगर पालिका परिषद सभागार में बुलाई गई एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दो टूक कहा कि अगर व्यापारियों ने बृहस्पतिवार से अपनी दुकानों के सामने सामान रखकर अतिक्रमण को बढ़ावा दिया तो व्यापारी गण कार्यवाही को तैयार रहें l


उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है अतिक्रमण को बढ़ावा देने वालों के विरुद्ध सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है इसी कड़ी में सहसवान के बाजार विल्सन गंज में भी व्यापारियों द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जा रहा है व्यापारी अपनी दुकान का सामान दुकान में ना रखा दुकान के सामने पालिका की पटरी पर रखकर अतिक्रमण को जहां बढ़ावा दे रहे वही अतिक्रमण आवागमन में लोगों को व्यवधान उत्पन्न कर रहा है अतिक्रमण के चलते बाजार विल्सन गंज में हर 5 मिनट बाद जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है खासकर जाम की स्थिति में बच्चों को विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है l

उप जिलाधिकारी ने कहा अतिक्रमण को बढ़ावा देने वाले व्यापारी बाजार विल्सन गंज में अतिक्रमण को बड़ा बना दें वह बृहस्पतिवार से अपनी दुकान के सामने कोई भी सामान नहीं रखेंगे नहीं कोई वाहन पालिका की पटरी पर खड़ा होगा बृहस्पतिवार 12 मई से नगर पालिका परिषद तथा प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से बाजार विशन गंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा अगर किसी व्यापारी की दुकान के सामने अगर दुकान का सामान या कोई भी बाहर खड़ा मिला उसका सामान जप्त कर लिया जाएगा तथा उसे 8 दिन का भी सामना करना पड़ेगा l

पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि व्यापारी प्रशासन का सहयोग करें अतिक्रमण न स्वयं करें ना अतिक्रमण को बढ़ावा दें नगर से अतिक्रमण को हटाने में प्रशासन का सहयोग करें प्रशासन का अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी l अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने कहा कि व्यापारी अपनी दुकानों का सामान दुकानों में ही रखें दुकानों के सामने पालिका की पटरी पर कोई भी व्यापारी अपना सामान ना रखें नहीं किसी भी ग्राहक तथा अपना कोई भी वाहन खड़ा करें जिससे अतिक्रमण को बढ़ावा मिले नगर पालिका परिषद् द्वारा प्रशासन के सहयोग से बृहस्पतिवार 12 मई को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा अगर किसी भी व्यापारी का सामान पटरी पर रखा मिला तो सामान जप्त करने के साथ ही व्यापारी वह आर्थिक दंड का भी जुर्माना देना होगा l

व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अतिक्रमण को बढ़ावा देने के लिए ई रिक्शा चालकों को भी जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन के लोग ई रिक्शा चालकों को बाजार के चारों ओर स्टॉपेज ई रिक्शा स्टैंड स्थापित करा दें और उनका 1 पॉइंट बना दें ई-रिक्शा बाजार में नहीं आएंगे जिससे अतिक्रमण भी नहीं होगा उप जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि बृहस्पतिवार से कोई भी ई रिक्शा चालक बाजार में प्रवेश नहीं कर पाएगा इसके लिए उन्हें बाजार विंसन गंज के चारों ओर अकबराबाद चौराहा बिसौली बस स्टैंड चौराहा पठान टोला चौराहा तथा रोडवेज स्टैंड तिराहा पर ई रिक्शा खड़े होंगे इससे आगे वह प्रवेश नहीं कर पाएंगे इसके लिए चार स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे l नगर में बाजार विल्सन गंज विल्सन गंज में चलने बाले अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए बुलाई गई व्यापारियों तथा संभ्रांत लोगों की बैठक में व्यापारी संजीव अग्रवाल गिरीश चंद महेश्वरी आताउर रहमान रेहान अंसारी वार्ड सदस्य जुल्फिकार उर्फ चाचा वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इसहाक कदीर उल हसन उर्फ गुड्डू सहित अनेक संभ्रांत लोग एवं व्यापारी उपस्थित थे बैठक का संचालन अब्दुल फरीद ने किया l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!