छात्र-छात्र को भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटे स्मार्ट फोन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महुआमऊ में बुधवार की दोपहर को निःशुल्क टैबलेट स्मार्ट फोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के राजकीय पॉलीटेक्निक, रा.औ.प्रशि. संस्थान बाराबंकी, रा.औ.प्रशि. संस्थान सिरौलीगौसपुर, रा.औ.प्रशि. संस्थान बनीकोडर व रा.औ.प्रशि. संस्थान नवाबगंज बाराबंकी, डा. प्रमोद कुमार सिंह आईटीआई बाराबंकी, नेशनल प्राआईटीआई बाराबंकी व पायनियर महिला महाविद्यालय बाराबंकी के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, जिला उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, पवन सिंह ‘रिंकू, विनोद कुमार वर्मा आदि लोगों ने बच्चों को टेबलेट और स्मार्ट फोन वितरित किया। प्रधानाचार्य दीपक यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत माल्यापर्ण करके किया और उनका सम्मान भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने कहा कि वितरित किये जा रहे टैबलेट का सदुपयोग किया जाना आवश्यक है तथा बच्चों को तकनीकी शिक्षा अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बीडीओ बी.पी. यादव, एडीओ पंचायत गंगेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!