ब्लॉक में विकास की गंगा बहाई जा रही है: दिनेश रावत शहीद राजा बलभद्र सिंह के नाम होगा अमृत सरोवर
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
कोठी, बाराबंकी। बुधवार को केंद्र व राज्य सरकार के आदेशानुसार आजादी के अमृत उत्साह महोत्सव के अंतर्गत विकास खंण्ड सिद्धौर की ग्राम पंचायत पड़रावां में मनरेगा योजना के तहत अमृत सरोवर तालाब की खुदाई का कार्य युवा विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत व खंण्ड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह, ग्राम प्रधान आशा देवी पुत्र प्रधान प्रतिनिधि कौशलेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य सोनी यादव द्वारा पूजा हवन करने के तत्पश्चात किया गया जानकारी के अनुसार अमृत सरोवर की जानकारी युवा विधायक दिनेश रावत ने बताया ब्लॉक में विकास की गंगा बहाई जा रही है ऐसे में इस अमृत सरोवर तालाब का सौंदर्यीकरण लगभग 20 लाख की लागत से किया जा रहा है खंण्ड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह ने बताया सिद्धौर ब्लाक की 5 पंचायतों में अमृत सरोवर बनाया जाएगा इस सरवर का नाम शहीद राजा बलभद्र सिंह रखा गया है जिसमें यह विकास खंण्ड सिद्धौर की प्रथम ग्राम पंचायत पड़रावां का कार्य शुभारंभ हुआ है आगे चलकर लोगों के लिए मनमोहक पिकनिक पार्क के रूप में तैयार किया जाएगा साथ में गोवंशीय पशुओं वह पंछी की प्यास बुझाने के काम आएगा बारिश के पानी का इनमें जल संरक्षण भी होगा तालाब के किनारे अनेकों प्रकार के फूल और फलदार वृक्ष भी लगाए जाएंगे वहीं पर इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी रवि प्रकाश अवस्थी , कुलदीप वर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री व प्रधान कमल सिंह पटेल. प्रधान संघ अध्यक्ष सत्यनाम वर्मा उर्फ गुड्डू .प्रधान संतोष चौरसिया, श्रवण कुमार शुक्ला. भाई अजमल सिद्दीकी, बंसी बाबा, एसके जैसवाल, मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला, ऐसे में सैकड़ों की संख्या में प्रधान क्षेत्रीय गणमान्य व कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

