अपात्र राशन कार्ड धारकों मे कार्रवाई का डर 561 ने सरेंडर किये राशन कार्ड। राशन कार्ड सरेंडर करने का आखिरी मौका 15 मई तक का दिया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। सरकार अपात्र लोगों से राशन कार्ड सरेंडर करा रही है। अब तक जनपद के 561 लोग खुद ही राशन कार्ड सरेंडर कर चुके हैं। राशन कार्ड सरेंडर करने वालों में सरकार अपात्र लोगों से राशन कार्ड सरेंडर करा रही है। अब तक जनपद के 561 लोग खुद ही राशन कार्ड सरेंडर कर चुके हैं। राशन कार्ड सरेंडर करने वालों में आयकरदाता, सरकारी नौकरी करने वाले एवं पेंशन लेने वालों के अलावा अन्य तरह से अपात्रता की श्रेणी में आने वाले लोग शामिल हैं।
प्रदेश सरकार द्धारा इन दिनों अपात्र लोगों से राशन कार्ड सरेंडर कराये जा रहे हैं। सरकार ने खुद से राशन कार्ड सरेंडर करने का आखिरी मौका 15 मई तक का दिया है। 11 मई बुधवार तक जनपद की सदर तहसील, दातागंज, बिसौली, बिल्सी, सहसवान के 561 लोग खुद से राशन कार्ड सरेंडर कर चुके हैं। राशन कार्ड सरेंडर करने वालों में अधिकांश आयकर दाता एवं सरकारी नौकरी करने वाले लोग शामिल हैं। इनमें से कुछ वह भी लोग शामिल हैं जो कि पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। पूर्ति अफसरों का कहना है कि 15 मई तक खुद से राशन कार्ड सरेंडर करने का मौका है। इसके बाद टीमें लगाकर पात्र एवं अपात्रों का सर्वे कराया जायेगा। सर्वे में जो भी अपात्र पकड़े जायेंगे उनसे गेहूं, चावल समेत अन्य ली गयी राशन सामग्री की वसूली की प्रकिया अमल में लायी जायेगी। ऐसे में जो भी अपात्र हैं वह खुद से 15 मई तक राशन कार्ड सरेंडर कर दें। किस तहसील में कितने राशन कार्ड सरेंडर बदायूं-139,सहसवान- 87,दातागंज- 39,बिल्सी- 241,बिसौली-55,जनपद में कुल राशन कार्ड-7.50 लाख
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

