अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसी ने दिया कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। प्रदेश व जनपद में लगातार हो रही बिजली की अघोषित कटौती को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में सरकार तथा बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अम्बेडकर पार्क कलेक्ट्रेट में धरना दिया गया। जहाँ पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार की नीतियों को कोसा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि कुछ दिनों से लगातार हो रही बिजली की अघोषित कटौती के कारण लोगों का जीना मुहाल है। बिजली कटौती के कारण जहां आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं लोगों का कारोबार ठप हो गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों के पास भी इस समस्या को लेकर कोई जवाब नहीं है। अभी गर्मी का मौसम शुरू हुआ है, और बिजली कटौती से ऐसे में आने वाले दिन लोगों के लिए काफी मुश्किलों बनेंगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं दे सकती तो उसे सत्ता में रहने का भी कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आने वाले दिनों में लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिली तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राम रतन पटेल ने कहा कि पहले विद्यार्थियों की शिक्षा महामारी के कारण खराब हुई और अब बिजली की अघोषित कटौती के कारण बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। बच्चों के बोर्ड की परीक्षा सर पर है उन्होंने कहा कि पूरी पूरी रात बिजली की अघोषित कटौती हो रही है जिस कारण लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे इस अवसर पर कांग्रेसी नेता शफी अहमद ने कहा कि इस भीषण गर्मी में लोगों को बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को बिजली कटौती से परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग को समस्या का समाधान करना चाहिए। इस अवसर पर मुनेंद्र कन्नौजिया, विनय मिश्रा, ओमवीर शाक्य, विकास, राहुल, प्रमोद सिंह, संजीव, रविन्द्र, बादाम, रामसिंह, अमर सिंह, विनोद कुमार, रामकिशोर, अज़हर हुसैन, अय्यूब कादरी, वीरपाल, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!