बदायूँ। सिलहरी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार रात एक शादी के दौरान मारपीट हो गई। बरातियों ने मारपीट और जेवर लूटने का भी आरोप लगाया। हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुद विवाह संपन्न कराया।
बताते हैं कि बुधवार रात शहर के एक युवक की बरात दूसरे मोहल्ले में गई थी। शादी के दौरान जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय बरातियों का पड़ोसियों से विवाद हो गया। इस पर कुछ लोगों ने बरातियों के साथ मारपीट कर दी। बरातियों ने उन पर जेवर लूटने का आरोप लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और अपनी निगरानी में शादी कराई। इसमें एक बराती घायल हुआ है। उसका मेडिकल करा दिया गया है लेकिन इसमें कार्रवाई से पुलिस इनकार कर रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

