ट्यूबेल पर पानी पी रहे सात पशुओं की पानी में करंट आने से हुई मौंत्। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ काटा हंगामा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

दातागंज। थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम ढका में सुबह के समय ट्यूबेल पर पानी पीने गए सात पशुओं की पानी में करंट आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस बिजली विभाग के लोग पहुंच गए। गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा काटा।
ढाका गांव के रजनीश यादव लवलेश यादव सुबह के समय अपने पशुओं को लेकर जिसमें 2 गाय 5 भैंस हैं, जंगल की ओर चराने के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में उल्फत यादव का खेत है। खेत के एक किनारे ट्यूबेल बना हुआ है, जिसमें ट्यूबेल चल रहा था। सभी पशु अचानक ट्यूबल पर पानी पीने पहुंच गए जबकि लवलेश और रजनीश पीछे खड़े थे। अचानक पशुओं को पानी पीते समय झटका लगा। करंट से सभी पशु गिर पड़े। पशुओं को चराने ले जा रहे लवलेश रजनीश ने पशुपालन विभाग और पुलिस विभाग को सूचना दी।
पशुपालन विभाग के डॉक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे तब तक सभी पशुओं की मौत हो चुकी थी। इस बीच गांव के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि तार टूट जाने पर करंट आ जाने पर बिजली विभाग का कोई कर्मचारी नहीं आता है, अगर गांव आता है तो पैसे लेकर ही काम करता है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक बड़ी आफत आने से टल गई गर्मी के समय में बच्चे के ट्यूबवेल पर नहाने जाते हैं इत्तेफाक रहा कि आज कोई बच्चा ट्यूबेल पर नहाने नहीं गया अगर पशु ट्यूबेल पर पानी पीने नहीं जाते तो फिर कोई जन हानि हो सकती थी।मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!