नगर के बाजार विल्सन गंज के मध्य  सराय भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को अधिशासी अधिकारी ने जेसीबी मशीन के माध्यम से किया ध्वस्त  भूमि पर दावा करने वाले समाज के लोगों एवं अधिशासी अधिकारी से हुई नोकझोंक

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर के मध्य बाजार विल्सन गंज स्थित पालिका के कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने करोड़ों रुपए की खाली पड़ी सराय की भूमि पर फारूखी समाज द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को अधिशासी अधिकारी ने भारी पुलिस बल तथा कार्यालय कर्मचारियों के साथ जेसीबी मशीन के माध्यम से अतिक्रमण ध्वस्त करने का जैसे ही अभियान प्रारंभ किया कि समाज के लोग भारी तादाद में मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे परंतु भारी पुलिस बल एवं अधिशासी अधिकारी के अड़ियल रवैया के चलते समाज के लोग ठहर नहीं सके पालिका प्रशासन ने कई घंटे की मशक्कत के बाद सराय की भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्त करते हुए भूमि को अपने कब्जे में ले लिया इस दौरान फारूकी समाज के लोगों एवं अधिशासी अधिकारी के मध्य कई बार तीखी झड़पें भी हुई परंतु भूमि पर अवैध अतिक्रमण पूर्ण रूप से ध्वस्त होने तक अभियान जारी रहा जिसकी नगर में व्यापक चर्चा रही ।

ज्ञात रहे बाजार विल्सन गंज के मध्य करोड़ों रुपए कीमत की सराय की भूमि पर फारुख की समाज के लोगों ने न्यायालय सिविल जज शिर्डी बदायूं मूल बाद 200 / 97/ 202 चौधरी महमूद बनाम नगर पालिका परिषद सहसवान के नाम से भूमि पर कब्जा करते हुए भूमि पर न्यायालय में बाद से संबंधित एक बोर्ड लगा दिया भूमि काबाद न्यायालय में लंबित है फारूकी समाज के लोगों का कहना है कि उपरोक्त बाद में कमीशन न्यायालय को दिया जा चुका है जबकि अधिशासी अधिकारी का कहना है न्यायालय में बाद तो चलते रहते हैं परंतु न्यायालय में भूमि पर कोई स्टे नहीं है भूमि नगर पालिका परिषद की है जिस पर नगर पालिका ने अपनी भूमि कब्जे में ले ली है ।
न्यायालय सिविल जज सीडी बदायूं में मूल वाद संख्या 297 बटे 202 चौधरी महमूद बनाम नगर पालिका परिषद सहसवान को पक्षकार बनाया गया है जिसका मामला न्यायालय में लंबित है नगर के मुख्य बाजार स्थित करोड़ों रुपए कीमत की सराय नाम की खाली पड़ी भूमि पर नगर पालिका परिषद सहसवान की अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने पालिका की भूमि बताते हुए भारी पुलिस बल पालिका कर्मचारी तथा जेसीबी मशीन के माध्यम से सराय की भूमि पर एक वर्ग के लोगों द्वारा की जा रहे अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया तथा भारी तादाद में सफाई कर्मियों को लगाकर भूमि का समतलीकरण करा दिया भूमि को समतलीकरण कराकर पालिका ने भूमि अपने कब्जे में ले ली नगर पालिका परिषद द्वारा सराय की भूमि पर अतिक्रमण को ध्वस्त किए जाने की जानकारी जैसे ही फारूकी समाज के लोगों को हुई वे तत्काल भारी तादाद में भूमि स्थल पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे परंतु अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने हंगामा कर रहे लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उपरोक्त भूमि पालिका की है पालिका अपनी भूमि को समतलीकरण कराकर उपरोक्त भूमि पर एक बाजार स्थापित करना चाहती है जिसमें इधर-उधर घूम कर सामान बेचने वाले लोग एक स्थान पर बैठकर अपने सामान की बिक्री कर सकें जिससे नगर में अतिक्रमण की समस्या का समाधान हो सके उन्होंने कहा की सराय की भूमि का एक मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की जानकारी तो मिली है न्यायालय ने उस पर कोई स्टे नहीं दिया है बाद तो न्यायालय में चलते रहते हैं जो भी न्यायालय का निर्णय होगा वह हम मानेंगे । सराय में अतिक्रमण ध्वस्त कराने के समय अधिशासी अधिकारी तथा फारूखी समाज के लोगों में कई बार तीखी झड़पें हुई परंतु पालिका द्वारा सराय की भूमि पर चलाया गया अवैध अतिक्रमण अभियान निरंतर जारी रहा जब तक पालिका ने भूमि पर पूर्ण रूप से समतलीकरण कराकर कबजा नहीं कर लिया । फारूकी समाज के लोगों का कहना है कि जब न्यायालय में वाद लंबित है तो पालिका को भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का कोई अधिकार नहीं है इसकी शिकायत हम न्यायालय में करेंगे भूमि हमारे समाज की है हमारे पुरखों की है नगरपालिका का इसमें कुछ भी नहीं है ।
इस मौके पर कार्य वाहक स्वास्थ्य निरीक्षक अब्दुल फरीद वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इशहाक कदरूल हसन उर्फ गुड्डू अंसार हुसैन कमर जमशेद सहित थाना कोतवाली से वरिष्ठ उप निरीक्षक जगबीर सिंह एवं भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद थे ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!