बिहार पुलिस की धनूपुरा में दबिश, एक गिरफ्तार

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

बदायूँ। कादरचौक बिहार पुलिस ने बृहस्पतिवार रात क्षेत्र में एक बार फिर बदनाम होते जा रहे धनूपुरा गांव में दबिश दी और यहां से एक नेता नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सीतामढ़ी जिले में एक बड़ी डकैती डाली गई थी, जिसमें नेता शामिल था। पुलिस उसे गिरफ्तार करके बिहार ले गई है।
एक माह पहले बिहार के सीतामढ़ी जिले की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया था। इसमें धनूपुरा के करीब 11 लोग पकड़े गए थे। बताया गया था कि उन्होंने सोने-चांदी के आभूषणों की दो दुकानें काटी थीं, जिसमें से करोड़ों रुपये का सोना चांदी चोरी कर लिया। जब पुलिस ने इस गैंग को गिरफ्तार किया तो कई किलो चांदी और सोना बरामद हुआ। इसमें कई महिलाएं भी पकड़ी गईं थीं। बताते हैं कि इस डकैती में नेता नाम का व्यक्ति शामिल था। वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। वह धनूपुरा आकर रहने लगा था। बृहस्पतिवार रात बिहार पुलिस उसे तलाश करते हुए कादरचौक पहुंच गई। फिर देर रात स्थानीय पुलिस की मदद से गांव में दबिश दी गई। यहां से नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। सुबह पुलिस उसे लेकर बिहार रवाना हो गई है। इस गैंग के एक आरोपी की बिहार में मौत हो चुकी है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!