रास्ते को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़े, पिता-पुत्र सहित चार घायल

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

हैदरगढ़, बाराबंकी। शुक्रवार को स्थानीय कोतवाली अंतर्गत रानीखेर मजरे लाही गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया इस हमले में पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव निवासी हजारी व उनके विपक्षियों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते विपक्षियों ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए घर में घुसकर कुल्हाड़ी बांका एवं लाठी-डंडों से हजारी व उनके पुत्र फतेह बहादुर पर जानलेवा हमला बोल दिया और बीच-बचाव करने दौड़े गांव निवासी दयाराम पुत्र प्रभु और राजाराम पुत्र दयाराम पर भी हमला बोल दिया। इस हमले में घायलों के सिर पर गंभीर चोटों के अलावा शरीर के अन्य अंगों में अंदरूनी गम्भीर चोटें आई हैं। पीड़ित हजारी ने इस मामले में गांव के ही बृजेश दुर्गेश कल्लू सर्वेश रामविलास पुत्र गण सरूपे, शंकर पुत्र भरोसे, रिंकू पुत्र शंकर के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है। पुलिस घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

Don`t copy text!