तालेबान ने मार गिराया अमरीकी विमान, सीआईए को भारी नुक़सान, 100 से ज़्यादा मरे

तालेबान ने मार गिराया अमरीकी विमान, सीआईए को भारी नुक़सान, 100 से ज़्यादा मरे
तालेबान ने अमरीकी विमान को मार गिराने का दावा कर दिया है।

अफ़ग़ानिस्तान के ग़ज़नी प्रांत में तबाह होने वाला विमान सीआईए का था और तालेबान ने इसे मार गिराने का दावा किया है।

काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया है कि अफ़ग़ानिस्तान के ग़ज़नी प्रांत के ज़िला दहयक में तबाह होने वाला विमान इ-11 का था जो आम तौर पर अमरीकी सैनिक प्रयोग करते हैं।

तालेबान के प्रवक्ता ने उक्त विमान को मार गिराने की ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हुए दावा किया है कि विमान में सवार अमरीकी ख़ुफ़िया एजेन्सी के कई वरिष्ठ अधिकारी सहित समस्त अमरीकी सैनिक मारे गये।

एनबीसी न्यूज़ ने एक अफ़ग़ान अधिकारी के हवाले से बताया है कि लगभग 100 लोगों के शव ज़मीन पर बिखरे हुए हैं और बाक़ी के तलाश किए जा रहे हैं। ग़ज़नी के गवर्नर हाऊस के प्रवक्ता आरिफ़ नूरी का कहना है कि घटना इतनी भयानक थी कि लोगों के शवों की पहचान मुश्किल है

Don`t copy text!