बदायूं जनपद के दो नगर भारत सरकार ने मिनी स्मार्ट सिटी का दिया दर्जा वर्ष 2024 तक दोनों शहर होंगे हाईटेक

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता एसएम न्युज24 सहसवान- बदायूं 9719216984

भारत सरकार से आई टीम ने दोनों नगरों का सर्वे करने के उपरांत सरकार को सौंपी रिपोर्ट

बदायूं। उत्तर प्रदेश का सबसे अति पिछड़ा जिला जिला समझने वाला बदायू जनपद के नगर पालिका परिषद सहसवान नगर पालिका परिषद उझानी को एक पखवाड़े पूर्व भारत सरकार से आई सर्वे टीम द्वारा दोनों नगरों का भ्रमण करने के उपरांत भारत सरकार को दी गई रिपोर्ट के बाद भारत सरकार ने दोनों नगरपालिका परिषदों को मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा देते हुए दोनों नगर पालिका परिषदों को वर्ष 2024 तक हाईटेक करने के निर्देश दिए हैं जिस प्रकार यह प्रारंभ हो गया है l ज्ञात रहे भारत सरकार द्वारा अति पिछड़े नगर पालिका परिषद नगर निगम नगर पंचायतों को स्मार्ट सिटी मिनी स्मार्ट सिटी सर्वे टीम द्वारा जांच उपरांत दी गई रिपोर्ट के आधार पर विकास कार्य कराए जाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है l

मिली जानकारी के अनुसार एक पखवाड़े पूर्व भारत सरकार से आई एक सर्वे टीम द्वारा नगर पालिका परिषद सहसवान नगर पालिका परिषद उझानी का नगरों में भ्रमण करते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार की गई जिसके आधार पर जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को सौंप दी भारत सरकार ने नगर पालिका परिषद उझानी नगर पालिका परिषद सहसवान को मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा देते हुए दोनों नगरों को हाईटेक करने के कार्य प्रारंभ करने की घोषणा की है इसी के साथ ही दोनों को हाईटेक करने का कार्य प्रारंभ हो गया सर्वप्रथम दोनों नगरों में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा स्वच्छ पेयजल घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से पाइपलाइन बिछाई जाएगी ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे दोनों नगरों में सीवर लाइन डाली जानी का कार्य प्रारंभ किया जाएगा नाले नालियों को दुरुस्त किया जाएगा नालियों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी इसके अलावा नगर में हरियाली पर्यावरण को बढ़ावा दिया जाएगा दोनों नगरों को वर्ष 2024 तक मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में सभी विकास कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं दोनों को स्मार्ट सिटी घोषित किए जाने से दोनों नगर वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है l

नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका प्रशासन को भारत सरकार द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा दे दिया गया है प्रथम चरण में नगर को घर-घर स्वच्छ शुद्ध पेयजल पाइप लाइन के माध्यम से पहुंचाए जाने की योजना है जिसका सर्वे कर लिया गया है उपरोक्त नगर सहसवान को भारत सरकार द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी घोषित किए जाने के उपरांत वर्ष 2024 तक हाईटेक किए जाने का लक्ष्य रखा गया है जिस पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया भारत सरकार को विकास कार्यों से संबंधित नगर का नक्शा नाले नालियों की चौड़ाई लंबाई सड़कों की चौड़ाई लंबाई का पूरा डाटा उपलब्ध करा दिया गया है तथा कुछ डाटा को एकत्रित करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता एसएम न्युज24 सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!