जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा डेड बॉडी फ्रीजर का किया गया जीर्णोद्धार

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बिसौली। नगर में जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा नगर पालिका को दिए गए डेड बॉडी फ्रीजर का जीर्णोद्धार कराया गया। जोकि पिछले कुछ समय से जीर्ण-शीर्ण  अवस्था में होने के कारण निष्प्रयोज्य हो चुका था। जिसका निरीक्षण जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 की अध्यक्ष उषा यादव व स्पेशल कमेटी मेंबर डॉ शिवराज सिंह यादव द्वारा किया गया। इसके साथ ही बिसौली नगर की सीमा पर जायंट्स वेलकम बोर्ड का अनावरण फेडरेशन 5 की अध्यक्ष उषा यादव एवं डॉ. शिवराज सिंह यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर बिसौली स्टार्स अध्यक्ष निशांत गोयल,प्रशासनिक निदेशक अनुपम वार्ष्णेय,वित्त निदेशक रविन्द्र मोहन अग्रवाल,प्रवीन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!