मास्ट लाइट को चोरी कर ले गये चोर ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। सरकारी भवन कहा तक सुरक्षित है इसका अंदाजा इस तरह लगाया जा सकता है कि तीन माह पूर्व एमएलसी राजेश यादव द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दादरा में लगवायी गयी हाई मास्ट लाइट को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये।
बताते चले की तीन माह पूर्व तत्कालीन एमएलसी राजेश यादव की निधि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दादरा के गेट पर हाई मास्ट लाइट लगवायी गयी थी जिसे बीती रात्रि अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। बीते कई दिनों से क्षेत्र में सोलर लाइट चोरो का आतंक है 18 मई को कस्बे के शनि मंदिर से अज्ञात चोर मन्दिर का ताला तोड़कर कर बैटरी चोरी कर ले गये थे, कुछ समय पूर्व मुश्कीनगर स्थित कैलाशपुरी आश्रम से सोलर लाइट की बैटरी चोरी कर ले गये थे तीन माह पूर्व बांसा सफदरगंज मार्ग पर स्थित राधा कृष्णा मन्दिर के समीप लगी सोलर लाइट को अज्ञात चोर खोल ले गये थे। बहरहाल सोलर पैनल चोरो ने सफदरगंज पुलिस के नाक में दम कर दिया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

