सीओ के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान, करीब पाँच दर्जन दो पहिया चार पहिया वाहनो के चालान मचा हड़कंप
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। मंगलवार को सीओ चंद्रपाल सिंह व एसएसआई जगवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ पुलिस चौकी चौराहे पर दर्जनो बाइक ,कार पिकअप आदि वाहनों को चेक किया। यातायात नियमों का पालन न करने पर करीब पचास से अधिक चार पहिया वाहन व बाइकों का चालान काटा। संदिग्ध वाहानों की तलाशी ली गई। इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग की भनक लगते ही कई चालकों ने अपने वाहनों को पहले ही रोक लिया। कई वाहन चालक पुलिस को देख रास्ता बदलकर अन्य रास्तों से जाने लगे लेकिन सीओ चन्द्र्पाल सिंह की चतुराई के चलते वेवस नजर आए वाहन चालक । सीओ ने वाहन चेकिंग अभियान मे चार पुलिस टीमों को लगाया अकबराबाद चौराहा ,सेफुल्लागंज चौराहा ,पंजाब नेशनल बेंक के पास व शहवाजपुर चौराहे पर पुलिस बल के साथ खुद कमान संभाली पुलिस की घेराबंदी से बच नहीं सके वाहन चालक ,कई वाहन चालकों को पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने की ताकीद की। एसएसआई जगवीर सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान करीब तिरेपन वाहनों के चालान ई चालान काटे गए हैं।इस दौरान एसआई राजेश कुमार,मुकेश कुमार ,हरगोविंद सिंह सहित भारी पुलिस बल तेनात रहा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

