मोटरसाइकिल से कर्मचारी कर रहे हैं विद्युत विभाग की योजना का प्रचार प्रसार क्षेत्र में गलियों की संख्या अधिक होने से किया जा रहा मोटरसाइकिल से प्रचार : एसडीओ
एसएम न्यूज24टाइम्स
गोरखपुर । विद्युत वितरण खंड बक्शीपुर द्वारा ओटीएस योजना का अधिक से अधिक लाभ उपभोक्ताओं को मिल सके इसके लिए विभागीय कर्मचारी मोटरसाइकिल पर माइक से क्षेत्र के गली मोहल्लों में योजना का प्रचार प्रसार कर रहे हैं । इस संबंध में एसडीओ आर0के0 सिंह ने बताया कि बक्सीपुर क्षेत्र घनी आबादी वाला इलाका है और यहां गलियों की संख्या अधिक होने से मोटरसाइकिल के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है ताकि हम विद्युत विभाग के अंतिम उपभोक्ता तक योजना की जानकारी पहुंचा सकें।
उन्होंने बताया कि एलएमवी-1 के घरेलू उपभोक्ता जिनका कनेक्शन 4 किलोवाट क्षमता का है, वह इस योजना के तहत अपना बकाया विद्युत बिल का भुगतान 12 मासिक किस्तों में कर सकते हैं । योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि फिलहाल 31 जनवरी है।

