अंडर ग्राउंड केवल से जमीन मे उतरे करंट की चपेट मे आकर तीन गायों की हुई दर्दनांक मौंत।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
करंट लगने से मरी तीनों गायों को चोरी छुपे बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफनाया गया।
युवा मंच संगठन ने विधुत विभाग को ठहराया दोषी।
बदायूँ। युवा मंच संगठन के द्धारा विधुत विभाग बदायूँ में अंडर ग्राउंड केवल से गायों की मौत का दोषी ठहराया गया है और बताया गया कि बदायूँ शहर में आज बरसात होने से पानी के माध्यम से करंट जमीन में उतरने से अंदर ग्राउंड केवल से मोहल्ला जहवारपुरी एक गाय की मृत्यु, बाबा कॉलोनी में गाय की करंट से मौत, अलापुर रोड पर राहुल पैलेस के पास एक गाय की मौत हुई।
युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कहा बदायूँ में हत्यारी अंडर ग्राउंड केवल लाइन 3 गायों की मौत होने वास्तविक रूप विधुत विभाग के द्धारा हत्या के बराबर है। और इसके लिये कल युवा मंच संगठन के द्धारा लगातार गायों के मरने (हत्या) पर बिजली विभाग के विरुद्ध पुलिस के समक्ष मुकद्दमा लिखवाया जायेगा और यह भी जांच की जाये कि करंट से मरने के बाद गायों को चोरी छुपे गायों को बिना पोस्टमार्टम कराये क्यों दफनाया जा रहा है। जिम्मेददार लोग इस बड़े कृत्य से बार बार क्यों बचते आ रहे हैं युवा मंच संगठन के द्धारा मांग रखी जाती है इसकी एक जांच कमेटी बने और उच्च स्तरीय जांच हो कि विधुत विभाग को क्यों बचाया जा रहा है। तीन गायों की करंट लगने से हुई मृत्यू पर विधुत विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क्यों नही होती है और गायो का पोस्टमार्टम क्यों नही होता। पुलिस थाने में युवा मंच संगठन के द्धारा विधुत विभाग के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया जायेगा`
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

