गायों की मौत को लेकर विधुत विभाग के विरुद्ध कार्यवाई कराए जाने के लिए एसएसपी को सौंपा ज्ञापन।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
पुलिस द्वारा मृत गायो के शवों का बिना पोस्टमार्टम के दफनाये जाने और विधुत विभाग के ख़िलाफ़ कार्यवाही के लिये ज्ञापन सौंपा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश।
बदायूँ। युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय ध्रुव देव गुप्ता ने पत्र प्रेषित करते हुए बताया जनहित सामाजिक के लिये आपके संज्ञान में लाते हुये मांग रखी जाती है। कि जब कभी भी वर्षा अधिक होती है तब अंडर ग्राउंड विधुत केवल लाईन के करंट से आये दिन गायों जीव जंतुओं एवं व्यक्तियों के परिणाम सामने आयें है। बदायूँ शहर में विधुत विभाग की अंडर ग्राउंड केवल लाइन के करंट से मरने वाली गायों के लिये विधुत विभाग बदायूँ के खिलाफ मुकद्दमा पंजिकृत कराए जाने की मांग की है। युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय ध्रुव देव गुप्ता ने बताया जनहित सामाजिक के लिये आपके संज्ञान में लाते हुये मांग रखी जाती है कि जब कभी भी वर्षा अधिक होती है। तब अंडर ग्राउंड विधुत केवल लाईन के करंट से आये दिन गायों जीव जंतुओं एवं व्यक्तियों के परिणाम सामने आयें है।
बदायूँ मौहल्ला जहवारपुरी में मौहल्ला बाबा कॉलोनी में एक गाय, अलापुर रोड स्तिथ राहुल पैलेस के पास एक गाय की करंट लगने से मृत्यू हुई है परंतु न इन गायों का कोई पोस्टमार्टम हुआ ना ही विधुत विभाग की इस घोर लापरवाही के प्रति कोई कार्यवाही महोदय पूर्व ने भी इस तरह से दर्जनों गायों की म्रत्यु हो चुकी है । जहां सरकार गौ संरक्षण के हर संभव कार्ययोजनाओं को धरातल पर बड़े स्तर कार्य कर रही है। परंतु वही बदायूँ हत्यारी अंडर ग्राउंड केवल लाइन के करंट से जानों का जाना अत्यंत गम्भीर विषय जिस पर विधुत विभाग के विरुद्ध कार्यवाही होना परम् आवश्यक है। जिससे विधुत विभाग इस और विधुत विभाग इस व्यवस्था को सुद्रण कराए जाने की मांग की है।
इस अवसर करुणेश राठौर, सुमित शर्मा, राजा सिंह, अश्वनी जोशी, शान आदि उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

