आपत्तिजनक मिलने पर महिला व युवक की पिटाई, काटी नाक महिला को मेडिकल कालेज किया गया रिफर

https://www.smnews24.com/?p=4691&preview=true

अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम खंड पिपरा पासिन का पुरवा ने आपत्तिजनक मिले युवक व महिला की परिजनों व ग्राम वासियों द्वारा जमनकर पिटाई कर दी गयी यही नहीं महिला व युवक की नाक भी दी।
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय कासिम पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी खंड पिपरा पासिंन का पुरवा थाना पटरंगा 30 वर्षीय अखिलेश कुमारी पत्नी रमेश कुमार आयु निवासी पासिंन का पुरवा थाना पटरंगा को बीती रात लगभग 1ः00 बजे आपत्तिजनक पाए जाने पर परिजनों व ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। डायल 112 पर सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां ग्राम वासियों द्वारा एवं परिजनों ने दोनों को बैठा रखा था। पुलिस द्वारा सीएचसी रुदौली ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया दोनों घायलों को कांस्टेबल हरिकिशन द्वारा भोर लगभग 3ः00 बजे जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया। वहीं मंगलवार को दोपहर में महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय अयोध्या से किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।

Don`t copy text!